फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   New drinking water connections will be available from 5th July

Mandi News: 15 जुलाई से मिलेंगे पेयजल के नए कनेक्शन

Thu, 11 Jul 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
New drinking water connections will be available from 5th July
आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। हिमाचल में मानसून ने दस्तक दे दी है। जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेशभर में झमाझम बारिश हुई। इससे नदी-नालों और खड्डों में जलस्तर बढ़ने लगा है। इसको देखते हुए प्रदेश में पानी के नए कनेक्शन जारी करने पर लगी रोक हटने जा रही है। जलशक्ति विभाग ने गर्मियों के सीजन में पेयजल योजनाओं का जलस्तर गिरने के बाद अप्रैल में पानी के नए कनेक्शन जारी करने पर रोक लगाई थी। प्रदेश में अब मानसून सीजन में हो रही अच्छी बारिश के बाद जलशक्ति विभाग 15 जुलाई से नए कनेक्शनों पर लगी रोक हटाने जा रहा है। इससे अब जलशक्ति विभाग के तहत डिवीजन और सब डिवीजन स्तर पर आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को इसी दिन से पानी के नए कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। जलशक्ति विभाग करसोग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि मानसून सीजन में हो रही अच्छी बारिश को देखते हुए 15 जुलाई को पानी के नए कनेक्शनों पर लगी रोक हटा दी जाएगी। इसके बाद उपभोक्ताओं को पानी के नए कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed