{"_id":"68a0d736940690131f05b9aa","slug":"new-bus-stand-in-sarkaghat-number-of-beds-in-the-hospital-will-be-100-to-150-mandi-news-c-90-1-ssml1045-166048-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकाघाट में नया बस अड्डा, अस्पताल में 100 से 150 होगी बिस्तरों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकाघाट में नया बस अड्डा, अस्पताल में 100 से 150 होगी बिस्तरों की संख्या
विज्ञापन
सरकाघाट में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में छाता लेकर खड़े लोग। संवाद
सरकाघाट (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सरकाघाट के लिए नई सौगात देने का एलान किया। नया बस अड्डा का निर्माण, नागरिक अस्पताल सरकाघाट में बिस्तरों की क्षमता को 100 से बढ़ाकर 150 करने और शिव मंदिर के निकट पार्किंग के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने सरकाघाट, सराज, द्रंग, धर्मपुर विस क्षेत्रों के लिए 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने बलद्वाड़ा, भदरोता और गोपालपुर खंड के कुछ क्षेत्र के लिए 54.91 करोड़ रुपये की बहु-ग्रामीण पाइप पेयजल योजना, सरकाघाट तहसील के रोपा ठाठर में 48 लाख रुपये के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। साथ ही बलद्वाड़ा स्कूल में 1.49 करोड़ की विज्ञान प्रयोगशाला, नघेला-रेडू कनेड़ सड़क की मेटलिंग और टारिंग, नई मोड़, बरोट बडाहीं, बल्ह, मेहरा, अपर लुधियाना अपर बरोट में 5.70 करोड़ रुपये से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया।
नबाही से ठंडा पानी संपर्क मार्ग पर पुल, पौंटा स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला, ग्राम पंचायत गोपालपुर में नगला मंदिर के थाना नाला पर निर्मित पुल, बलद्वाड़ा तहसील में संयुक्त कार्यालय भवन को भी जनता को समर्पित किया। उन्हाेंने तहसील सरकाघाट में निर्मित पटवार मंडल भवन मोहि, तहसील बलद्वाड़ा में पटवार सर्किल भवन कलथर, सरकाघाट कन्या स्कूल में भवन, पंचायत घर रिस्सा, गुहमू, अपर बरोट (पौंटा) और राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल सरकाघाट के भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र समसोह, उपमंडल बालीचौकी में अपना पुस्तकालय, तहसील औट बाजार में जिला बचत समिति की दुकानें, मरही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, धर्मपुर-संधोल मार्ग पर कोठीपत्तन में डबल लेन पुल, कांढापत्तन में सुन खड्ड पर पुल और पुराना धर्मपुर बाजार तक सुन खड्ड पर पैदल पुल का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग उपमंडल बलद्वाड़ा के तहत उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना प्लासी बदाहिन, नवानी कटोह अलसोगी (प्रथम और द्वितीय चरण) जमनौं तरंडोल, बहनू के सुधार कार्यों, ग्राम पंचायत चौड़ी के बटल की आल में सोन खड्ड पर बनने वाले वर्षा जल संचयन संरचना, जल शक्ति उपमंडल बलद्वाड़ा के तहत जलापूर्ति योजनाओं में सतत वितरण प्रणाली, चौक स्कूल में प्रस्तावित विज्ञान प्रयोगशाला का शिलान्यास किया।
उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदेश, स्वास्थ्य उपकेंद्र चुक्कू पांवटा, चंदेश स्कूल में नए खंड भवन, पंचायत घर मसेरन, मोहिन में आईटीआई और चांदपुर से धगवानी सड़क वाया छाभर-कवाह दलेहरा सड़क का शिलान्यास किया।
संवाद