{"_id":"6aca8e75800762678e0cf58b","slug":"nerchowk-medical-college-will-be-equipped-with-modern-medical-facilities-mandi-news-c-90-1-ssml1045-217043-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा नेरचौक मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा नेरचौक मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
एमआरआई, तृतीयक स्तर के कैंसर उपचार, रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, नहीं जाना पड़ रहा बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में यहां एमआरआई मशीन, तृतीयक कैंसर केंद्र, लाइनैक एवं सीटी सिम्युलेटर मशीन का शुभारंभ किया। साथ ही करीब 51 करोड़ रुपये के पीईटी स्कैन मशीन ब्लॉक की आधारशिला रखी।करीब 23.53 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 3 टेस्ला एमआरआई मशीन से गंभीर रोगों की जांच में मदद मिलेगी। कैंसर मरीजों के उपचार के लिए 10 बिस्तरों वाला डे-केयर वार्ड, 21.05 करोड़ रुपये की रेडियोथेरेपी मशीन और 9.10 करोड़ रुपये का 4डी सीटी सिम्युलेटर स्थापित किया गया है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार भवानी ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए संस्थान प्रतिबद्ध है। यहां 28.44 करोड़ रुपये की रोबोटिक सर्जरी मशीन स्थापित की गई है। मार्च 2026 में शुरू हुए रोबोटिक सर्जरी कार्यक्रम के तहत अब तक 100 से अधिक सफल सर्जरी की जा चुकी हैं।
कैथ लैब से हृदय रोगियों को लाभ
संस्थान में कैथ लैब के लिए सरकार ने 9.79 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। हृदय रोग विभाग में विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद कार्य शुरू हो चुका है और मरीजों को नियमित ओपीडी सेवाएं मिल रही हैं। कॉलेज में 123 नर्सें तैनात हैं, जबकि आईसीयू में 25 से 30 अतिरिक्त बेड स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश में पीजी की 320 सीटें बढ़ाने की योजना के तहत नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भी सीनियर रेजिडेंसी शुरू की गई है।