{"_id":"67ab963ef0ae1185cb0b2da2","slug":"negligence-in-disposal-of-revenue-works-will-not-be-tolerated-dc-mandi-news-c-90-1-ssml1025-147652-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कार्यों के निपटारे में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व कार्यों के निपटारे में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त : डीसी
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मंगलवार को सरकाघाट एसडीएम कार्यालय, तहसील सरकाघाट, बलद्वाड़ा, उपतहसील भदरोता और उपतहसील कार्यालय ढलवान का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारु संचालन और लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा करने और कार्यों में तेजी लाने के लिए राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने लंबित चल रहे तकसीम खानगी, निशानदेही और इंतकाल के मामलों की व्यक्तिगत रूप से एक-एक मामले की समीक्षा की। कहा कि राजस्व मामलों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी पटवारियों और क्षेत्रीय कानूनगो को राजस्व संबंधी कामकाज को समयबद्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि तकसीम खानगी, निशानदेही और इंतकाल के मामले, जो 6 माह या एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं, उनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय कानूनगो ब्राड़ता लता शर्मा को उपमंडल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। बैठक में डीआरओ मंडी हरीश शर्मा और एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और उपमंडल क्षेत्र के ग्रामीण राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। संवाद