फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Need to adopt new technology for agriculture: Dr. DK Vatsa

कृषि के लिए नई तकनीक अपनाने की जरूरत : डॉ. डीके वत्सा

Thu, 21 Mar 2024 08:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 21 Mar 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
Need to adopt new technology for agriculture: Dr. DK Vatsa
सुंदरनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति के बैठक में उपस्थित कृषि वैज्ञान
सुंदरनगर (मंडी)। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर में बुधवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें सलाहकार समिति के सदस्यों के अलावा आमंत्रित प्रगतिशील किसान और केंद्र के वैज्ञानिक मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर हिमाचल प्रदेश के कुलपति डॉ. डीके वत्सा ने की।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण प्रति व्यक्ति औसत जोत का आकार निरंतर कम होता जा रहा है। घटती कृषि जोत को लाभकारी बनाने के लिए नई तकनीकों को अपनाने की जरूरत है। कृषि के समग्र विकास के लिए सभी विभागों में सामंजस्य बेहद जरूरी है। कृषि विकास से जुड़े सभी विभागों को किसान हित के लिए अपने-अपने कार्यक्रम एक-दूसरे से साझा करने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेती में जोड़े रखने के लिए उन्होंने नई तकनीकों जैसे ड्रोन प्रौद्योगिकी, मशरूम उत्पादन, हाइड्रोपोनिक्स, वैल्यू एडिशन आदि को विशेष रूप से प्रचलित करने का आग्रह किया, ताकि आज का युवा खेती को व्यवसाय के तौर पर अपनाकर रोजगारन्मुख बन सके। इस मौके निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. नवीन कुमार, अनुसंधान केंद्र बजौरा के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. देवलश, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पंकज सूद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed