फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Natural farming will reduce costs and increase farmers' income

Mandi News: प्राकृतिक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Sat, 12 Sep 2026 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Natural farming will reduce costs and increase farmers' income
भयारटा में किसान गोष्ठी में आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बग्गी (मंडी)। आत्मा परियोजना के तहत ग्राम पंचायत भयारटा में शनिवार को एक दिवसीय किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाकर कृषि लागत कम करने और खेती को टिकाऊ बनाने की जानकारी दी गई। कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं व आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को अवगत करवाया।

परियोजना निदेशक मंडी डॉ. राकेश पटियाल, खंड विकास अधिकारी धनोटू मनमोहन शर्मा, बल्ह के विषय विशेषज्ञ डॉ. विजय चौहान सहित अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने कहा कि प्राकृतिक खेती से रासायनिक खादों व बाहरी आदानों पर निर्भरता घटती है और मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। अधिकारियों ने किसानों से एग्रीस्टैक पोर्टल पर फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में कृषि विभाग की योजनाओं, अनुदानों और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण जरूरी होगा। किसान इसे नजदीकी लोकमित्र केंद्र में करवा सकते हैं। गोष्ठी में किसानों ने अपनी समस्याएं व जिज्ञासाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका समाधान करते हुए उन्हें आय बढ़ाने के व्यावहारिक सुझाव दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed