फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nataraj Drang won the match and entered the next round.

Mandi News: नटराज द्रंग ने मैच जीतकर अगले दौर में किया प्रवेश

Fri, 02 Jan 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nataraj Drang won the match and entered the next round.
मंडी के पड्डल मैदान में खेली जा रही सतगुरू प्रताप सिंह किक्रेट स्मारक प्रतियोगिता में शॉट लगाता
मंडी। नामधारी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से पड्डल मैदान में आयोजित सतगुरु प्रताप सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को एक मैच खेला गया। क्लब के महासचिव राजेंद्र राजा ने बताया कि मैदान गीला होने के कारण शुक्रवार को एक ही मैच खेला गया। यह मैच नटराज द्रंग और तुंगल स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन

नटराज द्रंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित ओवरों में नटराज द्रंग ने विरोधी टीम को 97 रन का लक्ष्य दिया। इसमें ठाकुर सिंह ने 34 और नवीन ने 23 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

तुंगल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से चंपू ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुंगल स्पोर्ट्स क्लब की टीम नटराज द्रंग की घातक गेदबांजी के आगे 64 रनों पर ही ढेर हो गई। इसमें दलीप ने 34 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। नटराज द्रंग की ओर से विशाल ने पांच विकेट हासिल किए और वह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुए। नटराज द्रंग ने 33 रनों से मैच में जीत हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed