फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   nalwar fair in sundernagar

तेरे नाल नचणे नूं जी करदा.... पर मचाया धमाल

Mon, 27 Mar 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)।
ब्यूरो, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)। Updated Mon, 27 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
nalwar fair in sundernagar
पंजाबी गायक हार्डी संधू

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक हार्डी संधू के नाम रही। उन्होंने एक से बढ़कर एक पंजाबी गाने प्रस्तुत कर युवाओं को झूमने पर विवश कर दिया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सायं चार बजे से ही लोग परिवार सहित पंडाल में पहुंचना शुरू हो गए थे। रात तक पंडाल पूरी तरह से लोगों को भर चुका था।

विज्ञापन


पठानकोट से आए कलाकार सुभाष चंद ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर लोगों का दांतों तले अंगुलियां दबाने पर विवश कर दिया। उन्होंने आग के साथ करतब दिखाकर जहां लोगों को हैरान किया, वहीं मेंढक, छिपकली के साथ भी करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। सुभाष शर्मा जीटीवी, इंडिया टीवी और सोनी चैनल पर आयोजित कार्यक्रमों में भी अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। लमन बैंड के कलाकार अभिषेक बिष्ट और साथियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को लोगों की खूब सराहना मिली। उन्होंने पिया ना जा..., भोले बाबा..., काली घघरी... सहित अनेक गाने प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव सोहनलाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम राजीव कुमार ने उन्हें स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। हार्डी संधू ने करीब सवा आठ बजे मंच संभाला। मंच पर हार्डी संधू के पहुंचते हुए पूरा पंडाल सीटियों से गूंज उठा। हार्डी संधू ने मैं तेरे लई दुनिया नूं छड्डेया..., तेरे नाल नचणे नूं जी करदा..., तेरे बिना..., बल्ले बल्ले..., कुड़ी तू पटाका..., करदे ना प्यार..., यार पंजाबी..., आशिकी ते लोन..., मुंडा सोहणा..., जोगी जट्ट..., सोहणीए... सहित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर युवाओं को झूमने पर विवश किया। संध्या का आगाज सूरजमणी के शहनाई वादन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed