फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Naina Tunga, Seven Warriors, Pandoh won matches in Kabaddi

Mandi News: कबड्डी में नैना तुंगा, सेवन वॉरियर्स, पंडोह ने जीते मैच

Thu, 08 Jan 2026 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Naina Tunga, Seven Warriors, Pandoh won matches in Kabaddi
मंडी कॉलेज में एवीबीपी की ओर से आयोजित नगर खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल  के मैच में अं​क के लिए जद्द
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं खेलो भारत नगर मंडी की ओर से वल्लभ कॉलेज के परिसर में आयोजित नगर खेल महाकुंभ में वीरवार को ग्रैपलिंग, पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता और महिला वर्ग हॉकी प्रतियोगिता के मैच खेले गए। कबड्डी प्रतियोगिता में 9 टीमों ने भाग लिया। हॉकी प्रतियोगिता में 7 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम लाल ठाकुर और विशिष्ट अतिथि शिवानी चौहान रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच जीडी बासा और नैना तुंगा क्लब के बीच खेला गया। इसमें नैना तुंगा क्लब ने 51-25 से जीत हासिल की। सेवन ब्रदर्स बदार और सेवन वॉरियर्स के बीच खेले गए मैच में सेवन वॉरियर्स ने 42-35 से जीत हासिल की। पंडोह और वैली बॉय के बीच हुए मैच में पंडोह ने 36-15 से जीत हासिल की। घ्राण और स्पोर्ट्स क्लब बनियाल के बीच हुए मैच में स्पोर्ट्स क्लब बनियाल ने 42-35 से जीत हासिल की। सेवन वॉरियर्स और पधर के बीच मैच खेला गया। इसमें पधर ने 36-22 से मैच में जीत हासिल की।
विज्ञापन

ग्रैपलिंग के मुकाबलों में 21 किलोग्राम भार वर्ग में सार्थक, 34 किलोग्राम भार वर्ग में आर्थव, अंडर इलेवन 42 किलोग्राम भार वर्ग में रियांस, 30 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्य, 35 किलोग्राम भार वर्ग में अरुण, 40 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांश और 45 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हॉकी प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल सुंदरनगर और वीजीसी मंडी के बीच खेला गया। इसमें वीजीसी मंडी ने 2-0 से जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता में पहला मैच बाबा लाल और पुरी स्पोर्ट्स जेएमबी के बीच खेला गया। इसमें जेएमबी ने 4-0 से मैच में जीत हासिल की। दूसरा मैच अवनि स्पोर्ट्स क्लब और ऊना वन के बीच खेला गया, जिसमें ऊना वन ने 2-0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच कुल्लू व ऊना टू के बीच खेला गया। इसमें ऊना टू ने 2-0 से जीत हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed