फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nain Tunga, Dada Eleven and BB Kaihanwal won the matches

Mandi News: नैन तुंगा, दादा इलेवन और बीबी कैहनवाल ने जीते मैच

Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nain Tunga, Dada Eleven and BB Kaihanwal won the matches
मंडी। 38वीं सतगुरु प्रताप सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के तीन मैचों में नैन तुंगा, दादा इलेवन और बीबी कैहनवाल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले जीते।
विज्ञापन

पहला मुकाबला नैन तुंगा और ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया। ब्लैक पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। टीम की ओर से राज कुमार ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 50 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैन तुंगा की टीम ने राहुल के 51 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। नैन तुंगा ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में दादा इलेवन कैहनवाल का सामना रंधाड़ा इलेवन से हुआ। दादा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए। विशाल ने 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 40 रनों की अहम पारी खेली। जवाब में रंधाड़ा इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह लड़खड़ा गई और मात्र 52 रन ही बना पाई। दादा इलेवन ने यह मुकाबला 51 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में बीबी कैहनवाल और बग्गी इलेवन आमने-सामने रहे। बीबी कैहनवाल ने पहले खेलते हुए 133 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। विशाल ने 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 68 रनों की आक्रामक पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बग्गी इलेवन की टीम केवल 85 रन ही बना सकी और बीबी कैहनवाल ने यह मुकाबला 47 रनों से जीत लिया। क्लब के महासचिव राजेंद्र पाल राजा ने बताया कि खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed