फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nagchala team won the volleyball competition of Kataula Shadhanu fair.

Mandi News: नागचला टीम ने जीती कटौला शाढ़नू मेले की वाॅलीबाल प्रतियोगिता

Wed, 24 Jul 2024 07:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 24 Jul 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
Nagchala team won the volleyball competition of Kataula Shadhanu fair.
मंडी द्रंग विस क्षेत्र के कटौला में आयोजित शाढणु मेले में वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम के
कटौला (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के कटौला में तीन दिवसीय शाढ़णु मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर समाजसेवी हितेश ठाकुर, कटौला पंचायत प्रधान जयवंती, उप प्रधान शिवे राम बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता टीमों को नकद राशि से पुरस्कृत किया। तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिला मंडी, कुल्लू सहित प्रदेशभर से 28 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबला जिला ऊना और नागचला टीमों के बीच खेला गय। नागचला ने ऊना को 3-2 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला जिला बिलासपुर और नागचला टीम के बीच खेला गया। इसमें नागचला टीम ने बिलासपुर को 3-2 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। मुख्य अतिथियों ने आयोजक युवक मंडल और एसएमसी कटौला को अपनी स्वेच्छा से 20 हजार की राशि बतौर सहयोग भेंट की। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 30 हजार, ट्रॉफी और उपविजेता को 20 हजार और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान रामचंद्र, दौलत कुमार, देव ठाकुर, विशाल शर्मा,पुष्प राज, अजय कुमार और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed