फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nagchala Balh Eleven won in the super over

Mandi News: सुपर ओवर में जीती नागचला बल्ह इलेवन

Mon, 19 Jan 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nagchala Balh Eleven won in the super over
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट खेलता बल
मंडी। पड्डल मैदान में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्षत्रिय इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉल ब्रेकर्स को 59 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर बॉल ब्रेकर्स ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्षत्रिय इलेवन ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। टीम की ओर से सौरभ ठाकुर ने 51 रन तथा आशीष शर्मा ने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। जवाब में बॉल ब्रेकर्स की टीम 17 ओवर में 92 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


प्री-क्वार्टर फाइनल का दूसरा मुकाबला न्यू लाइफ लाइन और नागचला बल्ह इलेवन के बीच खेला गया। न्यू लाइफ लाइन ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। टीम की ओर से दिनेश कुमार ने 33 रन तथा अश्वनी ठाकुर ने 24 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में नागचला बल्ह इलेवन की ओर से जतिन राजपूत ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए नागचला बल्ह इलेवन निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 120 रन बनाए। पवन शुभम ने 35 रन, विजय निंजा और जतिन राजपूत ने 16-16 रन बनाए। न्यू लाइफ लाइन की ओर से मोंटी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया, जिसमें नागचला बल्ह इलेवन ने दबाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed