{"_id":"71fe8fddbbe35eaa6327296fac7e726f","slug":"nagarpanchyat-election-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ मत लेकर नीलम शर्मा चुनी गई अध्यक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ मत लेकर नीलम शर्मा चुनी गई अध्यक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 18 Jan 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद मंडी में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा किया। वहीं, उपाध्यक्ष पद भाजपा ने हासिल किया। सोमवार को नगर परिषद मंडी में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सहमति नहीं बनने पर चुनाव करवाए गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर नीलम शर्मा और उपाध्यक्ष पद पर विशाल ने जीत दर्ज की। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नप मंडी के नवनिर्वाचित पार्षदों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे ही शपथ के लिए पार्षद पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन
शपथ समारोह के लिए लगभग सभी पार्षद नगर परिषद कार्यालय में पहुंच गए थे, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए चल रही खिंचतान के चलते छह पार्षद शपथ समारोह में नहीं पहुंचे। जिसके चलते एसडीएम ने पार्षदों को दो-तीन बार पार्षदों को शपथ लेने के लिए समय दिया। करीब सवा बारह बजे एसडीएम सदर डॉ मदन कुमार ने नप मंडी के सभी 13 नवनिर्वाचित पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए सहमति न बनने पर चुनाव आयोजित किए गए। जिसमें वार्ड एक खलियार से नवनिर्वाचित पार्षद अलकनंदा हांडा और वार्ड 13 पड्डल से नीलम शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव में सभी 13 पार्षदों ने अपने मत दिए। चुनाव में नौ मत हासिल कर कांग्रेस समर्थित पार्षद नीलम शर्मा ने अध्यक्ष पद पर काबिज किया। जबकि अलकनंदा हांडा के पक्ष में चार ही मत पड़े।
विज्ञापन
दोपहर बाद उपाध्यक्ष पद के लिए सहमति न बनने पर चुनाव हुए। जिनमें वार्ड छह लोअर समखेत्तर से नवनिर्वाचित पार्षद पुष्पराज कात्यायन और वार्ड 12 मंगवाई विशाल ने नामांकन दर्ज किए। सभी 13 पार्षदों ने मत दिए। उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवार पार्षदों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। भाजपा समर्थित विशाल ने सात मत लेकर उपाध्यक्ष पद हासिल किया। वहीं, पुष्पराज कात्यायन को छह मत पड़े।
इस मौके पर नवनिर्वाचित पार्षद अलकनंदा हांडा, वीरेंद्र, सिमरनजीत कौर, नेहा कुमारी, सुमन ठाकुर, पुष्पराज कात्यायन, जितेंद्र शर्मा, माधुरी, निर्मला देवी, उर्मिला शर्मा, बंसी लाल, विशाल और नीलम शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।