{"_id":"8d9dfb618e4857bad58f4949a5f4ab7b","slug":"nagarpanchyat-election-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार होता रहा, नहीं आए बीडीसी मेंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार होता रहा, नहीं आए बीडीसी मेंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नैरचौक
Updated Mon, 18 Jan 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्ह विकास खंड के तहत बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को एक भी नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य बीडीओ कार्यालय नहीं पहुंचा। जिसके कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया। बीडीसी मेंबरों की उपस्थिति नहीं होने के कारण अब 27 जनवरी को चुनाव होगा।
विज्ञापन
तहसीलदार बल्ह जय गोपाल शर्मा ने बताया कि कोई भी उपस्थिति नहीं होने के कारण अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 27 जनवरी तक टाल दिया गया है। उधर, भाजपा समर्थित विजयी बीडीसी मेंबरों ने होटल में डेरा डाले रखा। जहां एक ओर प्रशासन नवनिर्वाचित सदस्यों का इंतजार करता रहा।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा समर्थित बीडीसी मेंबर बैठक में व्यस्त रहे। बल्ह भाजपा के इंद्र सिंह गांधी, मंडल अध्यक्ष हेमपाल राणा, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव महेश सिपहिया, जिला उपाध्यक्ष संजय रावत नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों के साथ मंत्रणा में व्यस्त रहे। वहीं, आज कोरम पूरा होने के लिए 18 सदस्यों की उपस्थिति जरूरी थी। वहीं, भाजपा समर्थित 16 बीडीसी मेंबर क्षेत्र के एक निजी होटल में भाजपा नेता के साथ बैठक में थे। लेकिन, कोरम पूरा करने के लिए 18 बीडीसी मेंबरों की उपस्थिति चाहिए थी।
विज्ञापन