{"_id":"3efc5036895a40721eae7fafc21a429e","slug":"nagarpanchyat-election-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं सरकाघाट में पर्ची से हुआ अध्यक्ष पद का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं सरकाघाट में पर्ची से हुआ अध्यक्ष पद का फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सरकाघाट
Updated Mon, 18 Jan 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला रोचक रहा। नपं अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित पार्षद ने अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। मतों द्वारा निर्णय बराबरी पर आने पर एसडीएम ने पर्ची डालकर अध्यक्ष का चयन किया। जिसमें भाजपा समर्थित उम्मीदवार बाजी मार गई।
विज्ञापन
वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेेस समर्थित उम्मीदवार को निर्विरोध चुन लिया गया। भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोपा कालोनी वार्ड की पार्षद प्रेम कुमारी ने अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा कर पुन: भाजपा का परचम लहरा दिया। सोमवार सुबह एसडीएम सरकाघाट डॉ सुरेश जसवाल ने नव निर्वाचित सातों सदस्यों की उपस्थिति दर्ज करवा उन्हें शपथ दिलाई और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की। जिसमें कांग्रेस की ओर से अधिवक्ता संदीप वशिष्ठ और भाजपा की ओर से प्रेम कुमारी ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
मतदान प्रक्रिया के पुरा होने के बाद जब वोटों की गिनती हुई तो एक सदस्य ने किसी के नाम पर मोहर न लगा कर दोनों उम्मीदवारों को तीन-तीन की बराबरी पर खड़ा कर दिया। चुनाव अधिकारी एसडीएम सरकाघाट ने दोनों के नाम की पर्ची डाली जिसमें भाजपा समर्थित प्रेम कुमारी बाजी मार गई।
विज्ञापन
इस परिणाम से कांग्रेस को करारा झटका लगा है। कारण है कि वह चुनाव परिणामों के बाद से ही चार सदस्यों के समर्थन का दावा कर रही थी। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित ललिता शर्मा निर्विरोध चुनी गई। भाजपा समर्थकों ने विधायक कर्नल इंद्र सिंह के नेतृत्व में बाजार में विजय जलूस निकाला और मिठाइयां भी बांटी।