फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   nagarpanchyat election

सुंदरनगर में कोरम अधूरा, नहीं हो पाए चुनाव

Mon, 18 Jan 2016 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर Updated Mon, 18 Jan 2016 05:23 PM IST
विज्ञापन
nagarpanchyat election

नगर परिषद सुंदरनगर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित हो गया है। चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर राजीव कुमार ने अब चुनाव के लिए 20 जनवरी की तिथि तय की है। जिसमें नियमानुसार कोरम पूरा न होने की सूरत में भी चुनाव प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। सोमवार को नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों का सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण और उसके उपरांत चुनाव रखा गया था।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण में कुल 13 में से छह पार्षद बनेड वार्ड से रमा देवी, पुंघ से उर्मिला शर्मा, सलाह से पूनम शर्मा, भडोह से ज्योति जंबाल, भोजपुर से अरुणा और चांगर वार्ड से नरेश सेन ने शपथ ली। शेष सात पार्षद जिनमें बाडी कुलवाडा से पार्षद बुद्धि सिंह, बाहोट वार्ड से दिनेश कुमार, वनायक वार्ड से दीपक सेन, अंबेडकर नगर से सोहन लाल, पुराना बाजार से संजय शास्त्री, पश्चिम कालोनी वार्ड से पार्षद रक्षा धीमान और पूर्वी कालोनी वार्ड से नवनिर्वाचित पार्षद पुष्पा देवी शपथ के लिए नहीं पहुंचे। इनमें से पांच पार्षद भाजपा समर्थित हैं व दो पार्षद वे हैं जिन्होंने भाजपा को समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन


इधर, शपथ ग्रहण के उपरांत पहली बैठक में कोरम पूरा न होने पर चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम राजीव कुमार ने बैठक बुधवार 20 जनवरी तक स्थगित कर दी। एसडीएम ने बताया कि अगर 20 जनवरी को भी शेष सदस्य शपथ लेने व चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए नहीं आए तो भी चुनाव होंगे। जिसके लिए कोरम की आवश्यकता नहीं होगी। इस मौके पर नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया भी उपस्थित रही। इधर, भाजपा समर्थित व भाजपा को समर्थन देने वाले पार्षदों के शपथ व चुनाव प्रक्रिया में भाग ना लेने के पीछे सदस्यों का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर प्रत्याशी कौन हो इस पर सहमति नहीं बन पाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। जिसके लिए भाजपा की ओर से तीसरी बार पार्षद बनी रक्षा धीमान व दूसरी बार पार्षद बनी पुष्पा देवी दावेदार है। वहीं उपाध्यक्ष के पद के लिए भाजपा की ओर से संजय शास्त्री व दीपक सेन का नाम आगे किया गया है, लेकिन भाजपा को समर्थन देने वाले पार्षदों के साथ इस पर सहमति नहीं बन पा रही है। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्बाल ने पूर्व मंत्री रूप सिंह से मिलकर उनसे भी इस बारे में विचार विमर्श किया है। भाजपा को समर्थन देने वाले दोनों पार्षद पूर्व मंत्री रुप सिंह ठाकुर के समर्थक बताए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed