फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nagar Panchayat: Disappointment in Dharampur, atmosphere of happiness in Sandhol

नगर पंचायत : धर्मपुर में मायूसी, संधोल में खुशी का माहौल

Sat, 16 Nov 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat: Disappointment in Dharampur, atmosphere of happiness in Sandhol
धर्मपुर (मंडी)। संधोल और धर्मपुर में नगर पंचायत के प्रस्ताव को कैबिनेट की मुहर लगने के बाद सियासी उबाल शुरू हो गया है। धर्मपुर और क्षेत्र की पंचायतों ने इस निर्णय का विरोध जताया है वहीं संधोल क्षेत्र के लोग नगर पंचायत बनाने से खुश हैं। लोगों ने अंदरखाते इस निर्णय का विरोध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कलस्वाई के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार धर्मपुर को ज्ञापन सौंप कहा था कि नगर पंचायत बनने के बाद उन पर कई तरह के नियम लागू हो जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार के साधन मनरेगा जैसी योजनाओं से भी हाथ धोना पड़ सकता है। इसके अलावा बनवारकलां के लोगों ने एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर धर्मपुर को नगर पंचायत न बनाने की मांग की थी। लोगों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर सरकार जबरदस्ती यहां नगर पंचायत की घोषणा करेगी तो फिर लोगों का विरोध प्रदर्शन बढ़ जाएगा। किसी भी हालत में नगर पंचायत नहीं बनने दी जाएगी। संधोल में लोगों में खुशी है कि नगर पंचायत बनेगी। इससे क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन

...
धर्मपुर को नगर पंचायत बनाने के फैसले पर पंचायत वासियों के साथ बैठक की जाएगी। लोगों से राय ली जाएगी। उसी के आधार पर आगामी फैसला लिया जाएगा। पंचायत के अधिकतर लोगों को पता नहीं है कि इसका क्या फायदा मिलेगा। ऐसे में नगर पंचायत बनाने से पहले अधिकारियों को पूरी जानकारी देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ज्योति देवी, प्रधान, धर्मपुर पंचायत
....
नगर पंचायत बनाने से पहले लोगों को इसकी पूरी जानकारी देनी चाहिए थी। पंचायत में अधिकतर लोग खेतीबाड़ी और मनरेगा पर निर्भर हैं। ऐसे में लोग असमंजस में हैं कि नगर पंचायत में आते हैं तो उन्हें क्या-क्या फायदे मिलेंगे।
-कुमकुम खरवाल, पूर्व प्रधान, संधोल पंचायत

...
सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। संधोल कुछ समय से कूड़े का ढेर बन रहा है। ऐसे में नगर पंचायत बनने से जो बजट आएगा, इससे पंचायत का कायाकल्प होगा।
-कुलदील बिष्ट, संधोल
....
- हम सरकार के फैसले से खुश है कि जब कोई भी चीज अपग्रेड होगी तो फायदा होता है। नगर पंचायत बनने से पहले से ज्यादा सुविधाएं ग्रामीणों को मिलेंगी।
-वीर चंद, दत्तवाड़ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed