{"_id":"66ec2f0252ea430ac10db815","slug":"my-country-my-heart-o-delhi-created-a-stir-mandi-news-c-90-1-mrt1064-136047-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ...म्हारे देसा रा दिल ओ दिल्ली ए... पर मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ...म्हारे देसा रा दिल ओ दिल्ली ए... पर मचा धमाल
Fri, 20 Sep 2024 02:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
ख्योड़ मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुती देती स्टार कलाकार ममता भारद्वाज। संवाद
ख्योड़ मेले की तीसरी संध्या में चला ममता भारद्वाज की आवाज का जादू, पहाड़ी और बॉलीवुड गीतों पर नचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी )। जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक ममता भारद्वाज के नाम रही। ममता ने पहाड़ी, बाॅलीवुड और पंजाबी गीत गाकर दर्शकों को खूब झुमाया। वहीं, स्थानीय कलाकारों ने भी खूब रंग जमाया। लोक गायक हरदेव हरि ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया।
रात नौ बजे स्टार कलाकार ममता भारद्वाज ने जोगिया लग्न लागी से अपने कार्यक्रम का आगाज किया। ममता ने जुग जियो धारा रे हो गुजरो, दिल मेरा मुफ्त का, कुपड़ी मामा, लाल चिड़िये, म्हारे देसा रा दिल ओ दिल्ली ए, तू मोहि अछरिये, पानी भी ब्रांडिड और मेले दा सीजन है समेत नॉन स्टॉप गीतों से धमाल मचाया। इससे पहले संध्या का आगाज सूरजमणि की शहनाई से किया गया। इसके बाद चमन लाल ने अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। शाला के जय कृष्ण ने अपने नॉन स्टॉप गीतों से धूम मचाई। नागेंद्र म्यूजिकल ग्रुप कनैड के कलाकारों ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। दुर्गा दास कनैड ने पहाड़ी और फिल्मी गीतों से खूब वाहवाही लूटी, कुठेहड़ की रिया का डांस भी सबको कायल कर गया।
मंडी के हरदेव हरि ने दर्द ए दिल, मेरे मितवा मेरे मीत रे और हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम गीतों से धूम मचाई। चैलचौक की श्रेया ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। इसके अलावा उपेंद्र कुमार ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों से युवाओं को नचाया। खीमु चौहान ने अपनी कॉमेडी से तीसरी संध्या में दर्शकों को खूब गुदगुदाया। नरेंद्र पहाड़िया ने पहाड़ी और हिंदी गीतों से महफिल जमाई।