{"_id":"6179891ab9885079a718ebdd","slug":"murder-accused-on-remand-forensic-team-gathered-evidence-mandi-news-sml388575733","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी रिमांड पर, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोपी रिमांड पर, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में हत्या के आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाते पुलिस के अधिकारी और जवा
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। 28 साल के इकलौते जवान बेटे की हत्या का घाव पिता रमेश चंद और मां शारदा के दिल पर हमेशा के लिए लग गया। अंतिम संस्कार वाले दिन बेटे को याद करते-करते कई मां कई बार बेहोश हुईं। पत्नी प्रिया बेसुध नजर आईं।
डेढ़ माह की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। इससे पूरा क्षेत्र गमगीन है। उधर जोगिंद्रनगर में 28 साल के युवक की हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस के कड़े पहरे में न्यायालय में पेश किया। यहां से सभी को 30 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। न्यायालय में पेश करने से पहले आरोपियों के स्वास्थ्य की जांच करवाई गई।
हत्या के इस मामले में पुलिस ने चश्मदीद गवाहों के आधार पर चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए के आधार पर और आरोपियों के बारे में भी पता लगा रही है। हत्या की वारदात के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने कहा कि पुलिस इस मामले में पूरी गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम जोनल अस्पताल में करवाया गया। फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस और भी कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हत्या की वारदात में संलिप्त सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इन्हें चौदह दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
थाने में डीएसपी की भी तैनाती की मांग
जोगिंद्रनगर में बढ़ते आपराधिक मामलों को देखते हुए पुलिस थाने में डीएसपी स्तर के अधिकारी की भी तैनाती की लोगों ने मांग की है। अधिवक्ता अनिल कुमार ने पुलिस महानिदेशक से डीएसपी स्तर के अधिकारी को पुलिस थाने में बिठाने की मांग की है। ज्योति की संदिग्ध मौत के बाद महज दो माह में हत्या की इस बड़ी वारदात से समूचे उपमंडल में दहशत का माहौल है। इसके चलते पुलिस थाना जोगिंद्रनगर और लडभड़ोल में रिक्त चल रहे पुलिस के पदों की नियुक्ति के अलावा पेट्रोलिंग बढ़ाने की भी मांग उठी है।