{"_id":"671a48e19ad687f2cf0561f0","slug":"municipal-corporation-will-get-the-candle-house-marked-today-mandi-news-c-90-1-mrt1064-138690-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नगर निगम आज करवाएगा मोमबत्ती के घर की निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नगर निगम आज करवाएगा मोमबत्ती के घर की निशानदेही
Fri, 25 Oct 2024 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 25 Oct 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से सुरक्षा को लेकर किया पत्राचार, राजस्व विभाग के साथ करेगा कार्रवाई
...फॉलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय के जेल रोड में घर में 34 ग्राम चिट्टा के साथ भतीजे संग पकड़ी गई आरोपी उमा उर्फ मोमबत्ती के घर की नगर निगम शुक्रवार यानी आज निशानदेही करवाएगा। आरोपी मोमबत्ती पर सरकारी जमीन पर बिना नक्शा पास करवाकर घर का निर्माण करने का आरोप है। इसे लेकर नगर निगम पहले ही नोटिस जारी कर चुका है। वीरवार को आरोपी के घर की निशानदेही करवाने को लेकर निगम ने पुलिस से सुरक्षा को लेकर पत्राचार किया है।
निशानदेही के दौरान देखा जाएगा कि भूमि किसके नाम पर है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि वीरवार को ही निगम ने घर की निशानदेही की तैयारी कर ली थी, लेकिन अधिकारियों की व्यस्तता के चलते निशानदेही की प्रकिया पूरी नहीं हो पाई। निगम ने मामले को लेकर चार सदस्यीय टीम भी गठित की है। यही टीम शुक्रवार को राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में घर का निरीक्षण करेगी। निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी के घर की निशानदेही करवाई जाएगी।
बॉक्स
कुत्तों का भी नहीं करवाया पंजीकरण, निगम भेजेगा नोटिस
नगर निगम के मुताबिक आरोपी महिला ने घर में पाले तीन कुत्तों का पंजीकरण भी नहीं करवाया है। इनमें दो कुत्ते पिटबुल प्रजाति के हैं। जिस दिन पुलिस ने आरोपी महिला के घर पर दबिश की थी, उस दिन इन तीनों कुत्तों को छोड़ दिया था। इस दौरान पुलिस के कुछ जवानों को भागदौड़ करनी पड़ी थी। हालांकि पुलिस पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी और कुत्तों के आने पर उन्हें मांस डालकर बाद में घर में दबिश देकर 34 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। वीरवार को निगम में कुत्तों का पंजीकरण करने वाले अधिकारी हरीश ने बताया कि आरोपी ने अभी तक कुत्तों का पंजीकरण नहीं करवाया है। इस पर उसे नोटिस दिया जाएगा।