फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal Corporation will find those who do not pay garbage fee, work started

Mandi News: कूड़ा शुल्क न देने वालों को ढूंढेगा नगर निगम, कार्य शुरू

Fri, 31 Jan 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will find those who do not pay garbage fee, work started
मंडी। नगर निगम के वार्डों में कूड़ा शुल्क न देने वालों की पहचान शुरू हो गई है। नगर निगम ने मंगवाई वार्ड से अभियान की शुरुआत की है। इसमें स्वयं सहायता समूहों और वार्ड में कूड़ा एकत्रित करने वाले सफाई कर्मचारियों की मदद ली जा रही है। भवन मालिकों से शुल्क की रसीदें मांगी जा रही हैं।
विज्ञापन

भवन में किरायेदारों की ओर से कूड़ा शुल्क न देने और खुले में कूड़ा फेंकने पर भवन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंगवाई वार्ड से आ रही शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम हरकत में आई है। वीरवार को सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और सफाई कर्मियों के साथ अभियान चलाया। भवन मालिकों से शुल्क की रसीदें चेक कीं। इस दौरान चार भवनों में किरायेदार पहचाने गए जो कूड़ा शुल्क नहीं देते हैं।
विज्ञापन

इन किरायेदारों के मकान मालिकों को नगर निगम आयुक्त कार्यालय में बुलाया गया है। उनसे पूछताछ के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी नियमों की अवहेलना करते हैं तो नगर निगम ने बिजली और पानी कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। उधर, नगर निगम की इस दबिश के बाद मंगवाई वार्ड में अफरातफरी रही। आनन-फानन में लोग बाहर रखे कूड़े को इधर-उधर रखते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वार्डों में चलेगा अभियान
नगर निगम सभी वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठा रहा है। इस पर प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। ऐसे में नगर निगम सभी वार्डों में अभियान चलाकर भवन मालिकों समेत किरायेदारों से कचरा संग्रहण शुल्क वसूलने की तैयारी में है। इससे नगर निगम की आय में भी इजाफा होगा। मौजूदा समय में कई किरायेदार सुबह कूड़ा न देकर बाद में उसे ठिकाने लगाते हैं। इससे शहर में कई जगह कूड़े के हॉट स्पॉट बन रहे हैं।


...
वार्डों में लोगों की शिकायतों के बाद कूड़ा न देने वाले भवन मालिकों और उनके यहां रह रहे किरायेदारों की पहचान करवाई जा रही है। पहचान के बाद भी अगर किरायेदार कूड़ा नहीं देते हैं तो भवन मालिक पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम शहर में स्वच्छता को लेकर गंभीर है।
-एचएस राणा, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed