{"_id":"68053700ef725b07980604f9","slug":"municipal-corporation-will-brainstorm-on-repairing-footpaths-in-the-city-mandi-news-c-90-1-mrt1064-153795-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शहर में फुुटपाथ की मरम्मत पर मंथन करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शहर में फुुटपाथ की मरम्मत पर मंथन करेगा नगर निगम
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी में आने वाले समय में शहरवासी ऑटो की बुकिंग एप से कर सकेंगे। इसे लेकर सोमवार नगर निगम के हाउस में मंथन किया जाएगा। पार्षदों से लिए मुद्दों के बाद नगर निगम ने बैठक की एजेंडा रिपोर्ट तैयार कर ली है।
बैठक सुबह महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा और निगम आयुक्त एचएस राणा की अध्यक्षता में होगी। इस दौरान इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के आवेदन-पत्रों को पारित करने, महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना-2024 को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा शहर में फुटपाथ के मरम्मत कार्य और पटवारखाना भवन बगला को शिफ्ट करने पर भी मंथन किया जाएगा।
शहर में निगम की ओर से जो कच्चे और पक्के खोखे अलग-अलग लोगों को आबंटित किए हैं, लेकिन कई वर्षों से न किराया दे रहे हैं और न नोटिस का जवाब दे रहे हैं, इन पर कार्रवाई को लेकर मंथन किया जाएगा। ऐसे 150 के करीब दुकानदार हैं, जिनके पास निगम के 48 लाख रुपये फंसे हुए हैं। बैठक को लेकर सभी पार्षदों से सुझाव लिए थे। निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि हाउस के लिए पार्षदों से सुझाव लेकर एजेंडा तैयार कर लिया है। संवाद