फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal Corporation built toilet on PWD land

Mandi News: नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बना दिया शौचालय

Tue, 24 Sep 2024 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 24 Sep 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation built toilet on PWD land
नगर निगम के बैहना वार्ड में सड़क के किनारे बनाया गया शौचालय। संवाद
मंडी। नगर निगम मंडी शहर में अवैध कब्जों को लेकर इन दिनों लोगों को नोटिस जारी कर रहा है। इसी बीच मर्ज एरिया के बैहना वार्ड में नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जमीन पर शौचालय बना डाला है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए वार्ड के पार्षद को नोटिस जारी कर दिया है। मामला सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी का दावा है कि सड़क के किनारे विभाग की भूमि पर बने शौचालय से दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। शौचालय के निर्माण पर नगर निगम ने 4.67 लाख रुपये खर्च किए हैं। 22 अप्रैल 2024 को शौचालय का काम शुरू हुआ था और तीन जुलाई को पूरा हो गया था। विभाग का कहना है कि निर्माण के दौरान मौखिक तौर पर निगम को निर्माण न करने के लिए कहा था। मगर अनदेखी पर संबंधित वार्ड के पार्षद को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

पार्षद को जारी नोटिस में कहा गया है कि कनिष्ठ अभियंता की ओर से दिए संलग्न फोटोग्राफ और स्केच के अनुसार हिमाचल प्रदेश सरकार से संबंधित सड़क पर बुनियादी ढांचा दर्शाता है कि यह मालवाना रोड है। इस संबंध में पूर्व एक जुलाई को अधिनियम की धारा-5 के तहत विभाग ने कार्य को तुरंत रोकने के निर्देश दिए थे। इसमें नोटिस प्राप्ति के बाद तीन दिनों के भीतर जमीन की यथास्थिति बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम ने हाल में शहर में 306 लोगों को अवैध निर्माण करने पर नोटिस जारी किए हैं। ऐसे में अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि एक तरफ निगम अवैध निर्माण पर सख्त रवैया अपना रहा है। वहीं दूसरी तरफ खुद ही ऐसे मामलों में फंस रहा है।


दो महीने पहले नोटिस आया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से कोई नोटिस नहीं भेजा गया है। शौचालय का कार्य नगर निगम की ओर से करवाया गया है। जिसका स्थानीय लोगों को फायदा मिल रहा है।

-कृष्ण भानू, पार्षद, बैहना।

बैहना में शौचालय बनाया गया है, लेकिन इसे लेकर उन्हें कोई नोटिस नहीं आया है।
एचएस राणा, आयुक्त, नगर निगम मंडी।

बैहना में विभागीय भूमि पर सड़क किनारे पर शौचालय निर्माण पर पार्षद को मौखिक कार्य रोकने की जानकारी देने के बाद नोटिस दिया गया है। कोई जवाब नहीं मिला है। इस पर अब निगम को अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। यह शौचालय दुर्घटनाओं का भी बन सकता है।
-भूपेंद्र पाल, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed