{"_id":"cc8a225bda97e8e50db6b2d6bfbef5a6","slug":"mudrika-bus-starts-in-mandi-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शहर में मुद्रिका बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शहर में मुद्रिका बस सेवा शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/(मंडी)।
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्टोरिया पुल की मरम्मत के चलते आम लोगों की सुविधा के लिए मंडी शहर में मुद्रिका बस सेवा आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
निगम की मुद्रिका बस प्रात: आठ बजे सेरी बाजार से खलियार, 8:16 बजे खलियार से क्षेत्रीय अस्पताल, 8:31 बजे क्षेत्रीय अस्पताल से तल्याहड़, प्रात: 8:55 बजे तल्याहड़ से खलियार, 9:22 बजे खलियार से तल्याहड़, 9:55 बजे तल्याहड़ से चैकपोस्ट, 10:30 बजे चैक पोस्ट से सेरी बाजार, 10:45 बजे सेरी बाजार से खलियार, 11:05 बजे खलियार से तल्याहड़, 11:35 बजे तल्याहड़ से खलियार, दोपहर 12:05 बजे खलियार से बस स्टैंड के लिए चलेगी।
दोपहर के भोजन के बाद यह मुद्रिका बस 1:10 बजे बस स्टैंड से क्षेत्रीय अस्पताल, 1:21 बजे अस्पताल से खलियार, 1:40 बजे खलियार से सेरी बाजार, 1:56 बजे सेरी बाजार से चैक पोस्ट, 2:15 बजे चैक पोस्ट से तल्याहड़, 2:50 तल्याहड़ से खलियार, 3:21 बजे खलियार से क्षेत्रीय अस्पताल, 3:45 बजे क्षेत्रीय अस्पताल से चैक पोस्ट, 4:10 बजे चैक पोस्ट से क्षेत्रीय अस्पताल, 4:31 बजे क्षेत्रीय अस्पताल से तल्याहड़, 4:55 बजे तल्याहड़ से खलियार, 5:30 बजे खलियार से तल्याहड़, 6:05 बजे तल्याहड़ से खलियार, 6:40 बजे खलियार से सेरी बाजार, 6:56 बजे सेरी बाजार से बस स्टैंड के लिए चला करेगी।
विज्ञापन
इधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मुद्रिका बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सामान्य बस सेवा की भांति मुद्रिका बस में किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन