फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Muddy water became a hindrance, no trace of the man and the girl who were swept away in the canal

Mandi News: मटमैला पानी बना बाधा, नहर में बहे व्यक्ति और युवती का नहीं लगा सुराग

Mon, 03 Jun 2024 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 03 Jun 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Muddy water became a hindrance, no trace of the man and the girl who were swept away in the canal
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू पुलिस थाना के तहत बग्गी में शनिवार को बीबीएमबी नहर में बहे व्यक्ति और युवती का तीसरे दिन भी कोई सुराग न लग पाया है। इसके कारणों दोनों के परिवारों में दुख के साथ निराशा का माहौल है। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने दिन में कई बार नहर में अनेक स्थानों पर गोते लगाए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। रविवार को नहर में तेज प्रवाह और पानी मटमैला होने के कारण सर्च अभियान आरंभ ही नहीं हो सका।
विज्ञापन

संभावना है कि सोमवार को नहर का पानी अगर साफ हुआ तो एक बार फिर से एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान शुरू करेगी। बता दें कि बीते शुक्रवार को बग्गी में एक युवक अपने पिता के सामने एक युवती के साथ नहर में कूद गया था। युवक के पिता ने दोनों को नहर में बहते देख उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने भी नहर में कूद कर युवक और युवती को बचाने का प्रयास किया। वह युवक को बचाने में सफल रहे, लेकिन युवक के पिता और युवती नहर में बहने से डूब गए। शनिवार को प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को मौका पर बुलाया कर सर्च अभियान आरंभ कराया, लेकिन देर शाम तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली और अभियान को विराम दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को नहर में पानी का तेज प्रभाव और पानी अधिक मटमैला होने के कारण सर्च अभियान आरंभ नहीं हो पाया। वहीं, नहर में बहे व्यक्ति और युवती के परिजन, रिश्तेदार नहर व बीएसएल जलाशय तक बार-बार इस आस में चक्कर लगाते रहे कि पानी शवों को उगलेगा। मगर ऐसा न होने से उनमें निराशा का माहौल है।

उधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि नहर में बहे व्यक्ति और युवती की तलाश में सर्च अभियान जारी है, लेकिन रविवार को नहर में तेज प्रवाह और पानी मटमैला होने के कारण तलाशी अभियान प्रभावित हुआ है। पुलिस लगातार नहर और जलाशय पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed