फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MPFA is on top after winning five matches, Shiva FC's account is not even opened

Mandi News: पांच मैच जीतकर एमपीएफए टॉप पर, शिवा एफसी का खाता भी नहीं खुला

Tue, 09 Jul 2024 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 09 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
MPFA is on top after winning five matches, Shiva FC's account is not even opened
मंडी। हिमाचल अंडर-15 बॉयज यूथ फुटबाल लीग के 14 मुकाबलों में पांच मैच जीतकर मदर्स प्राइड फुटबाल अकादमी (एमपीएफए) नादौन की टीम टॉप पर कायम है। ट्रायंफ फुटबाल क्लब की टीम चार मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर है। डीएफए सोलन और डीएफए मंडी ने 2-2 मुकाबले अपने नाम किए है। फुटबाल क्लब बकलोह की टीम ने एक मुकाबला जीता है, जबकि शिवा एफसी के खिलाड़ी अभी तक खाता भी नहीं खोल सके हैं। टीम कोई भी मुकाबला जीत नहीं पाई है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एमपीएफए नादौन ने जिला फुटबॉल संघ (डीएफए) सोलन को 4-0 से हराया। एमपीएफए की ओर से गुरजोत सिंह ने दो, खुशप्रीत और आदित्य ने एक–एक गोल किया। दूसरा मुकाबला ट्रायंफ फुटबाल क्लब और शिवा एफसी के बीच खेला गया। इसमें ट्रायंफ फुटबाल क्लब 15–0 से विजय रहा। ट्रायंफ की ओर से अभी और अथर्व ने 8 गोल दागे, अमृत ने 4 गोल और इशांत, नमन और मृणाल ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला फुटबाल क्लब बकलोह और डीएफए मंडी के मध्य खेला गया। इसमें डीएफए मंडी ने 3–1 से जीत हासिल की। डीएफए मंडी की ओर से अग्रिम दो गोल दागे, जबकि काव्य ने एक किया। यह जानकारी जिला फुटबाल संघ मंडी के अध्यक्ष लीला विलास, नरिंदर सैनी, प्रवीन शर्मा ने दी। बता दें कि टूर्नामेंट में हमीरपुर, चंबा, सोलन और मंडी की 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed