{"_id":"6af2f7b6acd0c7551e02b4db","slug":"omisha-clinches-bronze-brings-glory-to-himachal-mandi-news-c-90-1-ssml1024-220994-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ओमिशा ने साधा कांस्य पर निशाना, बढ़ाया हिमाचल का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ओमिशा ने साधा कांस्य पर निशाना, बढ़ाया हिमाचल का मान
विज्ञापन
डीएवी नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि
भयूली की लखनपाल शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में सीखे हैं निशानेबाजी के गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रतिभा और मेहनत के दम पर मंडी की बेटी ओमिशा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने नवंबर में दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
ओमिशा ने मंडी के भयूली स्थित लखनपाल शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में कोच अजय लखनपाल के मार्गदर्शन में निशानेबाजी का प्रशिक्षण लिया। नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
कोच अजय लखनपाल ने ओमिशा की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे उसकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। ओमिशा की इस उपलब्धि से मंडी जिले में खुशी की लहर है और अन्य उभरते खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिली है।