{"_id":"6807dcc646e8bc03fe0c8cab","slug":"mothers-necklace-and-cash-stolen-from-santoshi-temple-of-lohara-panchayat-mandi-news-c-90-1-mrt1064-153945-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लोहारा पंचायत के संतोषी मंदिर से माता का हार और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लोहारा पंचायत के संतोषी मंदिर से माता का हार और नकदी चोरी
Tue, 22 Apr 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
मंडी। बल्ह घाटी की पंचायतों में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सोमवार रात को अज्ञात चोरों ने लोहारा पंचायत के संतोषी माता मंदिर ने सेंधमारी कर माता का हार और नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
चोरों ने मंदिर के ताले को काटकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना का सुबह पता चला, जब मंदिर के द्वार खुले पाए गए और हार और नकदी गायब थी। मौके पर पहुंचे पंचायत के उपप्रधान बबलू वालिया ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बल्ह पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ भी की।
ग्रामीणों ने चोरी का शक चिट्टे के नशे में संलिप्त युवकों पर लगाया है। उपप्रधान के अनुसार पिछले तीन महीने में क्षेत्र में 50 से ज्यादा चोरी की छिटपुट घटनाएं हो चुकी हैं। पहचान होने के डर से संदिग्ध मुंह पर कपड़ा बांधकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। संदिग्ध मंदिरों, दुकानों और घरों के साथ गाड़ियों से भी सामान चुरा रहे हैं। इससे क्षेत्र में लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खुद ठिकरी पहरा देने का लिया निर्णय
पंचायत के उपप्रधान की गाड़ी समेत कई लोगों की गाड़ियों में भी पिछले दिनों अज्ञात सेंधमारी कर चुके हैं। क्षेत्र में धड़ाधड़ हो रही चोरियों की वारदातों से ग्रामीण सहमे हुए हैं। कई पीड़ित पुलिस में मामला दर्ज करवाना भी जरूरी नहीं समझ रहे हैं। उपप्रधान बबलू वालिया ने बताया कि अब ग्रामीणों ने खुद ठिकरी पहरे देने और पंचायत को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर निगरानी रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द बैठक कर युवाओं को साथ जोड़ा जाएगा। पंचायत के लोगों के अनुसार दूसरी पंचायतों के नशे में संलिप्त युवक यहां पहुंचकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
कोट्स
लोहारा पंचायत के संतोषी माता मंदिर में चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के पास चोरी की 50 से ज्यादा घटनाओं की जानकारी नहीं है। हुई होंगी, लेकिन लोगों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-संजय कुमार, थाना प्रभारी बल्ह