फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mother Chaturbhuja, Banderi and Ashapuri temple resonated with the chanting of the mother

Mandi News: मां के जयघोष से गूंजा मां चतुर्भुजा, बंडेरी और आशापुरी मंदिर

Mon, 31 Mar 2025 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mother Chaturbhuja, Banderi and Ashapuri temple resonated with the chanting of the mother
मां चतुर्भुजा के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। 
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बसाही स्थित मां चतुर्भुजा के भवन में मां के जयघोष के साथ भक्तों ने शीश नवाया। ऐतिहासिक मंदिर मां बंडेरी और आशापुरी मंदिर में महाआरती के दौरान लोगों ने परिवार सहित उपस्थिति दर्ज करवाकर मन्नत मांगी। रविवार को सुबह छह बजे से ही चतुर्भुजा मंदिर में भक्तों की कतारें लगना शुरू हो गईं। सात बजे मां की पहली आरती उतारी गई।
विज्ञापन

मंदिर समिति के सचिव और पुजारी विजय शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे तक 1500 भक्त मंदिर में पहुंचे। देर शाम तक भक्तों की कतारें दर्शन के लिए लगी रहीं। सायं करीब सात बजे मां की आरती में भी भक्तों का खूब उत्साह देखने को मिला। इधर, लडभड़ोल क्षेत्र के सबसे प्राचीन मां सिमसा माता मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए देशभर की महिलाएं पहुंची हैं।
विज्ञापन

मान्यता है कि यहां पर स्वप्न के दौरान महिलाओं को संतान प्राप्ति का फल मिलता है। रविवार को मां सिमसा के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें दोपहर तक लगी रहीं। मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद ने बताया कि संतान प्राप्ति के लिए पहुंचीं महिलाओं के ठहराव के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed