फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Morning Star Haryana won the football competition

मॉर्निंग स्टार हरियाणा ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

Sun, 26 Jun 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Morning Star Haryana won the football competition
मंडी के पड्डल मैदान में संपन्न हुई अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबाल चैंपियनशिप में विजेता टीम मु - फोटो : Mandi
मंडी। अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रतियोगिता पर मॉर्निंग स्टार हरियाणा ने कब्जा किया है। पड्डल मैदान में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जिंक फुटबाल अकादमी राजस्थान को 2-1 से मात दी। ट्राईअंफ फुटबाल यूथ क्लब मंडी के प्रेस सचिव सुशांत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बतौर मुख्यअतिथि पहुंचकर विजेता, उपविजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कहा कि रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मॉर्निंग स्टार हरियाणा के जीवेश ने 7वें मिनट पर पहला गोल किया। संघर्षपूर्ण मैच के 22वें मिनट में मॉर्निंग स्टार हरियाणा के अरुण ने दूसरा गोल कर बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद जिंक फुटबाल अकादमी राजस्थान के मीनथांग ने खेल के 57वें मिनट पर एक गोल करके स्कोर 1-2 कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद राजस्थान कोई गोल नहीं कर पाया। इस तरह मॉर्निंग स्टार हरियाणा ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। समापन अवसर पर आयोजन समिति के टीएल वैद्य, हेमंतराज वैद्य, केएम तिवारी, राजेंद्र गुप्ता, संतोष कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed