{"_id":"664a6169b9b38f90a00ccbf4","slug":"more-wine-found-than-in-stock-register-473-boxes-seized-mandi-news-c-90-1-ssml1025-126756-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्टॉक रजिस्टर से ज्यादा मिली वाइन, 473 पेटियां कीं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्टॉक रजिस्टर से ज्यादा मिली वाइन, 473 पेटियां कीं जब्त
Tue, 21 May 2024 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 21 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम द्वारा जब्त की गई वाइन की पेटियां।
मंडी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला मंडी की टीम ने जिला की दो फ्रूट वाइनरी का निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टर स्टॉक से अधिक सामान पाए जाने पर वाइन की 473 पेटी को कब्जे में लिया है। अब वाइनरी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त विजय धीमान ने बताया कि विभागीय टीम ने दो फ्रूट वाइनरी का निरीक्षण किया। इस दौरान एस वन और एस वन लाइसेंस के स्टॉक से सेल रजिस्टर के साथ वास्तविक स्टॉक का मिलान किया गया तो वाइन और साइडर की 473 पेटी स्टॉक रजिस्टर से अधिक पाई गईं।
विभागीय टीम ने इस अनियमितता के लिए अतिरिक्त बरामद स्टॉक की 473 पेटी को कब्जे में लेकर वाइनरी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई है। टीम में सहायक आयुक्त विजय धीमान एवं आबकारी अधिकारी नूतन ठाकुर व सुनील कुमार, सहायक कुंदी राम शामिल थे।
विज्ञापन
राज्य कर व आबकारी विभाग के आयुक्त मनोज डोगरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विभागीय टीम ने यह कार्रवाई की है और आचार संहिता के दौरान पूरी तरह से विभाग की टीमें मुस्तैद हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।