फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   More than half a dozen drinking water schemes stalled in Rewalsar

Mandi News: रिवालसर में आधा दर्जन से अधिक पेयजल योजनाएं ठप

Sun, 07 Jul 2024 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 07 Jul 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
More than half a dozen drinking water schemes stalled in Rewalsar
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर क्षेत्र में हो रही मूसलधार बारिश से जल शक्ति विभाग की आधा दर्जन से अधिक पेयजल योजनाएं ठप हो गई हैं। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। आलम यह है कि लोगों को नालों का गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग उपमंडल रिवालसर की रिवालसर टाउन की राइजिंग मेन, खुड्डी खेतरी योजना, करनेहड़ा समलौन योजना, बताल मूंडरू योजना, बाल्ट सायरा योजना, हवाणु, डहणू ,लुख्वान उठाऊ पेयजल योजनाओं की मुख्य पाइप लाइनों को बरसात की पहली बारिश बहा कर ले गई है। जिन खड्डों में यह पानी की योजनाएं थीं, वहां पर पानी का जल स्तर अधिक होने से यह ठप हो गई हैं।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र के लोगों में पानी के लिए हाहाकार कर रहे हैं। पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं और महंगे दामों पर टैंक आदि लाकर गुजारा कर रहे हैं। रिवालसर स्थित जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रकाश वर्मा ने बताया कि जैसे ही पानी का जल स्तर कम होगा उपरोक्त सभी स्कीमों की पाइप लाइनों को जोड़ दिया जाएगा। इसके उपरांत ही पेयजल आपूर्ति बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed