फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   More than 100 drinking water schemes affected in Seraj-Karsog

Mandi News: 100 से ज्यादा पेयजल योजनाएं, सराज-करसोग में प्रभावित

Tue, 08 Jul 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
More than 100 drinking water schemes affected in Seraj-Karsog
सुंदरनगर (मंडी)। आपदा के कारण सराज और करसोग में पेयजल योजनाओं को चालू करवाना जल शक्ति विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। दर्जनों गांवों में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

करसोग और सराज उपमंडल की 390 पेयजल योजनाओं में 256 योजनाएं ही अस्थायी रूप से बहाल हो पाई हैं। कई पंचायतों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
प्राकृतिक जल स्रोतों से जुड़ी पेयजल योजनाएं ही अभी तक बहाल हुई हैं। सराज में सबसे ज्यादा थुनाग मंडल में योजनाएं प्रभावित हैं। इलाके के सभी पंप हाउस बंद पड़े हैं। करसोग मंडल में 12 हैंडपंपों को मोटर लगाकर आम जन को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जलशक्ति विभाग की थुनाग मंडल की 241 पेयजल स्कीमों में केवल 141 योजनाएं ही अस्थायी तौर पर शुरू हो पाई हैं। करसोग मंडल के तहत 149 पेयजल योजनाओं में 115 ही अस्थायी तौर से रिस्टोर हुई हैं।
विज्ञापन

...
आपदा के बाद सराज और करसोग में युद्धस्तर पर पेयजल स्कीमों को बहाल किया जा रहा है। दोनों मंडलों में 390 पेयजल योजनाओं में 256 योजनाएं अस्थायी रूप से बहाल की है। मौसम साफ रहा तो जल्द सभी स्कीमें ठीक कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हेमंत पुरी, कार्यकारी अधीक्षण अभियंता, सुंदरनगर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed