फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Money was demanded by creating a fake social media account of the police station

Mandi News: थाना का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर मांगे पैसे

Tue, 08 Jul 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Money was demanded by creating a fake social media account of the police station
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसों की मांग करने का मामला सामने आया है। खुद थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

इससे पुलिस के आलाधिकारी भी हैरान हैं। मामले में पुलिस गहन जांच कर अकाउंट बनाने वाले का पता लगा रही है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने आम लोगों को आगाह किया कि किसी भी प्रकार की वित्तीय लेन देन न करें। डीएसपी पधर देवराज ने कहा कि पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर शातिरों ने पैसे की मांग की है। कोई भी व्यक्ति लेन देन न करे। शातिर को पकड़ने के लिए पुलिस का साइबर सेल हरकत में आया है।
विज्ञापन

...
एसपी का भी बना था फर्जी अकाउंट
मंडी। पिछले साल शातिरों ने पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा का भी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया था। शातिर ने पैसे भी मांगे थे। बाद में पुलिस ने आरोपी रवि सिंह को मामले में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ थाना सदर मंडी में धोखाधड़ी करने और आईटी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed