फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Modi's wrong policies have led to the highest unemployment in 45 years: Priyanka

मोदी की गलत नीतियों से 45 सालों में बढ़ी सबसे अधिक बेराेजगारी : प्रियंका

Thu, 30 May 2024 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 30 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Modi's wrong policies have led to the highest unemployment in 45 years: Priyanka
कुल्लू। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश में 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी बढ़ी है। यह सब मोदी सरकार की गलत नीतियों से हुआ है। मोदी के खरबपति मित्र खूब फल फूल रहे हैं, जबकि आम आदमी को कोई नहीं पूछ रहा है। महंगाई इतनी है कि महिलाएं बाजार जाकर खरीदारी नहीं कर पा रहीं और घबरा रही हैं। यह बुधवार को कुल्लू के ढालपुर में न्याय संकल्प रैली में संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भगवान रघुनाथ, बिजली महादेव और अठारह करडू की जय से भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी और जीएसटी से पर्यटन और छोटे कारोबारियों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर अमेरिका का सेब भारत लाया जा रहा है। अमेरिका के सेब से हिमाचल के बागवानों की आर्थिकी कमजोर किया जा रहा है। मोदी ने अग्निवीर योजना से युवाओं से धोखा किया है। चार साल की नौकरी में न पेंशन की सुविधा और न ही शहीद का दर्जा। ऐसे में देश के युवाओं की उम्मीदें टूट रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के कुल्लू-मनाली आने से यहां पर्यटक को गति मिली है। रोहतांग टनल के शिलान्यास में उनकी माता का नाम था, जिसे हटा दिया। मगर कोई बात नहीं लोगों को टनल की सुविधा तो मिल गई है। उसमें किसी का भी नाम हो इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। आज मोदी का नाम है कल किसी और का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रियंका ने कहा कि हिमाचल में पिछले साल आपदा आई और करोड़ों को नुकसान हो गया। हमारे मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों ने खूब काम किया ओर अपने कर्तव्य को निभाया। जीवन में जब संकट आता है तभी पता चलता है कि सच्चा कौन है और झूठ कौन है। आपदा में कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी रही। मोदी कहते हैं हिमाचल उनका दूसरा घर है, उनके दूसरे घर में इतनी बड़ी आपदा आई, मगर उन्होंने मदद के लिए भी नहीं पूछा। आपदा में मोदी ने न तो राशि दी और न ही आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित की।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की एक चुनी हुई सरकार को गिराने में लगी रही। धनबल के साथ विधायकों को खरीद कर सरकार को खत्म करने की कोशिश हुई। भाजपा के लोग ठीक कहते हैं कि उनकी सरकार ने 10 सालों में ऐसे काम किए हैं जो कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों से नहीं किए। सच बात है 10 सालों में इन्होंने अपनी पार्टी को इस दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बना दिया है।

कांग्रेस पार्टी 55 सालों से सता में थी तब भी वह दुनिया की सबसे अमीर पार्टी नहीं बन पाई और न किसी ने प्रयास किया। कोरोना काल में हम सबको कोविड की वैक्सीन लगी आज पता चल रहा है कि वैक्सीन के वजह से तमाम मौतें हो रही है। आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने पद की गरिमा को इतना नहीं गिराया जितना आज मोदी गिरा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed