फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Modi has empowered the country: Jamwal

मोदी ने देश को किया सशक्त : जम्वाल

Tue, 10 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Modi has empowered the country: Jamwal
:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता करते राकेश जम्व - फोटो : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को भगवान परशुराम का चित्र भेंट करते जय कुमार तिवारी।
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 11 वर्षों में राष्ट्र के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाए हैं। यह सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर आधारित ऐसा शासन माॅडल है, जिसने दुनिया में भारत को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।
विज्ञापन

सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जन आधारित, पारदर्शी, जवाबदेह और क्रप्शन-फ्री गवर्नेंस का उदाहरण है। आज देश में सिर्फ नारों की राजनीति नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति और जन अपेक्षाओं की पूर्ति वाली सरकार है। बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने अनेक ऐसे फैसले लिए हैं जिन्हें पिछली सरकारें सोचने का भी साहस नहीं कर पाई थीं।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक का अंत, सीएए का क्रियान्वयन, वक्फ कानून में बदलाव और महिलाओं को विधायी निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण, यह सभी साहसी निर्णय राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाली सरकार की पहचान हैं। आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति अब आक्रामक और निर्णायक है। इस मौके पर सुंदरनगर मंडल के नगर अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश नायक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed