{"_id":"570e7e8a4f1c1b2a584a6b9a","slug":"mobile-company-give-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल निर्माता कंपनी ने 97 को दी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल निर्माता कंपनी ने 97 को दी नौकरी
मंडी।
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
रोजगार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। आईटीआई मंडी में मोबाइल निर्माता कंपनी विजन लिमिटेड ने एक हजार पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया। कैंपस इंटरव्यू में कंपनी ने 20 युवतियों व 77 युवाओं को नौकरी दी। बुधवार को आयोजित इस कैंपस इंटरव्यू में प्रदेशभर से लगभग 150 बेरोजगार युवा व युवतियों ने भाग लिया। नौकरी के लिए चयनित युवा 18 अप्रैल को हरियाणा के रेवाड़ी में ज्वाइन करेंगे। कंपनी चयनित युवाओं व युवतियों को 6700 रुपये मासिक वेतन और पीएफ की सुविधा भी देगी।
विज्ञापन
कंपनी के एचआर हैड विजेंद्र व ज्योति ने कहा कि कंपनी ने 1000 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए आइटीआई मंडी में केंपस इंटरव्यू आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कुल 97 अभ्यर्थियों का केंपस इंटरव्यू में चयन किया गया है। जिसमें 20 लड़कियां व 77 लड़कों को नौकरी दी गई है। चयनित युवाओं को सालाना 112500 का सालाना पैकेज देगी। जिसके तहत युवाओं को प्रतिमाह पीएफ काटकर 6700 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भविष्य में कंपनी केंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। कंपनी को और अधिक कर्मचारियों की आवश्कता है। अभी तक कंपनी ने 200 हिमाचली अभ्यर्थियों को नौकरी दी है।] आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि बुधवार को कैँपस इंटरव्यू में इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिशयन, आईटी, कंप्यूटर, कोपा, रेडियो, टीवी रिपेयरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग ट्रेड होल्डर युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन