फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MNREGA workers will soon be registered with the Labor Welfare Board: Bhupinder

मनरेगा मजदूरों का श्रमिक कल्याण बोर्ड में शीघ्र होगा पंजीकृत : भूपिंद्र

Sat, 29 Jun 2024 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 29 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers will soon be registered with the Labor Welfare Board: Bhupinder
मनरेगा मजदूरों की समस्याओं के निदान को लेकर सीटू व मनरेगा यूनियन के लोग श्रम कल्याण अधिकारी से
मंडी। मनरेगा मजदूर यूनियन संबंधित सीटू का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में श्रम कल्याण अधिकारी मंडी अनिल ठाकुर से मिला। उन्होंने अधिकारी से मनरेगा मजदूरों का बोर्ड में पंजीकरण करने, नवीनीकरण और वित्तीय लाभ जल्द बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


श्रमिक कल्याण बोर्ड सदस्य भूपेंद्र ने बताया कि मनरेगा मजदूरों को बोर्ड में पंजीकृत करने का काम दिसंबर 2022 से रुका था। इसे बहाल करने का फैसला बोर्ड की बैठक में था। मगर लोकसभा चुनावों के कारण यह काम रुका रहा। अब आचार संहिता हटने के बाद बीते वर्ष 90 दिनों से अधिक दिन निर्माण संबंधी कार्य करने वाले मनरेगा मजदूर बोर्ड में पंजीकृत होंगे। हालांकि मनरेगा में भूमि सुधार और पौधरोपण आदि कार्य दिवस इसमें गिनती नहीं होंगे। इसके अलावा मजदूरों का पंजीकरण ऑनलाइन भी होगा। इसके सभी प्रपत्र जिला में सत्यापन के बाद ही उनको नंबर जारी होंगे।
विज्ञापन

भूपेंद्र ने बताया कि मजदूरों को मदद करने के लिए यूनियन सरकाघाट, सजाओपिपलु, धर्मपुर, कांगों का गहरा, टिहरा और संधोल में 1 जुलाई से शुरू करने जा रहे हैं। इस अवसर पर करतार सिंह, प्रकाश, रणताज़ राणा, सुखराम, मान सिंह, गोपेंद्र, मेहर सिंह, राजेंद्र, सुरेश सरवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed