फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MNREGA workers surrounded the development block office in Balichauki.

Mandi News: बालीचौकी में मनरेगा श्रमिकों ने विकास खंड कार्यालय का किया घेराव

Sat, 14 Mar 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers surrounded the development block office in Balichauki.
काम न मिलने से खफा श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। मनरेगा श्रमिक संगठन और हिमाचल किसान सभा ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय बालीचौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि काम के लिए आवेदन देने के बावजूद उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर काम उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे उनमें भारी रोष है।
हिमाचल किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा ने बताया कि मनरेगा श्रमिकों ने बीते 10 फरवरी को ग्राम पंचायत थाटा में काम के लिए आवेदन किया था। मनरेगा कानून के अनुसार आवेदन के 15 दिन के भीतर काम उपलब्ध कराना अनिवार्य है अन्यथा श्रमिकों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए। 33 दिन बीत जाने के बाद भी न तो श्रमिकों को काम मिला और न ही किसी प्रकार का भत्ता प्रदान किया गया। इसी के विरोध में आक्रोशित श्रमिकों और किसानों ने दोपहर करीब 2:30 बजे विकासखंड अधिकारी कार्यालय बालीचौकी का घेराव किया।
विज्ञापन

महेंद्र राणा ने बताया कि जब वे कार्यालय पहुंचे तो लगभग 3 बजे तक वहां केवल अकाउंटेंट ही मौजूद था और कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं था। इससे नाराज लोगों ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर शीघ्र काम उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अकाउंटेंट ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से फोन पर बातचीत की जाएगी और जल्द ही श्रमिकों को काम देने की व्यवस्था की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र काम उपलब्ध नहीं कराया गया तो आने वाले समय में विकासखंड अधिकारी कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा। इस मौके पर मनरेगा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष इंदर सिंह, नौजवान सभा के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed