फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MNREGA park becomes the center of attraction in Savamahu Panchayat

Mandi News: सवामाहू पंचायत में मनरेगा पार्क बना आकर्षण का केंद्र

Fri, 18 Apr 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
MNREGA park becomes the center of attraction in Savamahu Panchayat
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग की सवामाहू पंचायत में बनाया गया मनरेगा पार्क श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। यहां देव माहूंनाग का मंदिर भी है। पार्क का निर्माण ग्राम पंचायत सवामाहू ने सात लाख रुपये से करवाया है। यह पार्क केवल एक साधारण मनोरंजन स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहर को संजोने और प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

पार्क के केंद्र में एक आकर्षक तालाब का निर्माण किया गया है, जिसकी परिधि के चारों ओर सुंदर पौधे और हरियाली इसे एक मनमोहक रूप देते हैं। पार्क में आई लव माहूंनाग सेल्फी प्वाइंट भी बनाया है, जहां पर्यटक और श्रद्धालु अपनी यात्रा की यादों को कैमरे में कैद कर सकते हैं। ग्राम पंचायत सवामाहू के प्रधान अम्मी चंद का कहना है कि यह स्थान देवता माहूंनाग का प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल है। यहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। देवता माहूंनाग के आशीर्वाद से यहां पर सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। ऐसे में इस स्थान पर सुविधाएं जुटाना हम सबकी जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed