फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MLAs should stop baking political bread in KV Dharampur: Rajat

केवी धर्मपुर में राजनीतिक रोटियां सेकना बंद करें विधायक : रजत

Thu, 06 Feb 2025 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
MLAs should stop baking political bread in KV Dharampur: Rajat
धर्मपुर (मंडी)। प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने स्थानीय विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि वह केंद्रीय विद्यालय धर्मपुर में अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना बंद करें। कहा कि जब स्कूल खोलना था तो उन्होंने इस स्कूल को यहां न खोलने के लिए कई प्रकार के हथकंडे अपनाए। अब जब स्कूल खुल गया है तो यहां राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन

धर्मपुर में जारी बयान में रजत ठाकुर ने कहा कि स्कूल का जब तक अपना भवन नहीं बन जाता तब तक यहां बच्चों के बैठने की व्यवस्था प्रदेश सरकार करती है। जब स्कूल का अपना भवन बन जाता है तो इसके बाद केंद्र सरकार इसकी देखरेख करती है। यहां तीन कमरे स्कूल के बनकर तैयार हो गए हैं। इसमें केवल दरवाजे और खिड़कियां लगना शेष हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि यहां स्थानीय विधायक पहुंचते हैं और सभी बच्चों के अभिभावकों को फरमान जारी करते है कि सभी यहां फैब्रिकेटेड कमरे बनवाने के लिए पैसे दें। कहा कि पिछले दिनों यहां हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर दौरे पर आए थे। उन्होंने दो फैब्रिकेटेड कमरे बनाने की बात कही थी। ऐसे में फिर अभिभावकों से पैसे लेना उचित नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि यहां बच्चों को बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। कहा कि उन्हें पता चला है कि इस स्कूल में इस बार पहली कक्षा में भर्ती नहीं करने का भी प्लान बनाया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed