{"_id":"68c5b9698c0726b44b039d38","slug":"mla-chandrashekhars-health-deteriorated-as-he-was-on-hunger-strike-mandi-news-c-399-1-sml1012-362425-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अनशन पर बैठे विधायक चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अनशन पर बैठे विधायक चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
आमरण अनशन पर डटे विधायक चंद्रशेखर। उन्हें ड्रिप लगा दी है। संवाद
टिहरा (मंडी)। छह दिनों से आमरण अनशन पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर की तबीयत बिगड़ने लग गई है। स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने शनिवार को उनके स्वास्थ्य की जांच की तो उसमें चिंताजनक बातें सामने आईं।
डॉक्टरों ने विधायक से अस्पताल चलने का आग्रह किया, लेकिन विधायक ने अनशन वाले स्थान से हटने से इन्कार किया। चिकित्सकों के बार-बार आग्रह के बाद उन्होंने वहीं पर ही ग्लूकोज का ड्रिप लगवाया। सीएमओ मंडी डाॅ. दीपाली शर्मा विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।
उन्होंने विधायक का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि उनके शरीर में शुगर, ग्लूकोज, सोडियम की मात्रा कम हो गई है। यदि अनशन इसी तरह से जारी रहा तो फिर इससे शरीर के बाकी अंगों पर भी दुष्प्रभाव पड़ना शुरू
विज्ञापन
हो जाएगा।
उन्होंने विधायक को सलाह दी है कि वह अस्पताल में दाखिल होकर अपना उपचार करवाएं। उन्होंने बताया कि मौके पर विशेषज्ञों की टीम के अलावा एंबुलेंस और अन्य मेडिकल सुविधाएं तैनात रखी गई हैं ताकि किसी भी विकट स्थिति में इमरजेंसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सके। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर अवाहदेवी चौक आमरण अनशन पर बैठे हैं।