फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Missing woman reached the police station under police surveillance

Mandi News: पुलिस की निगरानी में थाने में पहुंची लापता महिला

Sat, 23 Mar 2024 02:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
Missing woman reached the police station under police surveillance
जोगिंद्रनगर( मंडी)। जोगिंद्रनगर में साधु के साथ हरियाणा के गुरुग्राम पहुंची विवाहित महिला ने पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में पहुंचने के बाद अपने बयान में बताया कि उसका अपहरण नहीं किया गया था बल्कि वह स्वेच्छा से साधु संग गुरुग्राम पहुंची थी। बीते कई माह से वह चौंतड़ा में स्थित साधु के आश्रम में पहले अपनी माता के साथ जाती रही। इसके बाद वह स्वयं भी आश्रम में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचती थी। पुलिस की ओर से खंगाली गई कॉल डिटेल में बताया कि मोबाइल फोन पर बातचीत भी होती रही। पुलिस को दिए गए बयान में विवाहित महिला ने अपने पर किसी भी प्रकार की प्रताड़ना का जिक्र नहीं किया, न ही साधु पर कोई संगीन आरोप लगाए। विवाहिता के पति सोनू ने जब अचानक लापता हो जाने पर पत्नी से जवाब तलब किया तो उसे भी संतोषजनक उत्तर महिला की ओर से नहीं दिया गया। बहरहाल महिला और उसके दो बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया है जबकि साधु से पूछताछ जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम से संबंध रखने वाला साधु शादीशुदा है और उसका दस साल का बेटा भी है। हिमाचल के पालमपुर में करीब पांच साल तक साधु के रूप में डेरा जमाने के बाद करीब तीन साल से चौंतड़ा के समीप एक कुटिया में रह रहा था जहां पर जोगिंद्रनगर की इस महिला से बातचीत शुरू हुई थी। जोगिंद्रनगर के प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि गुरुग्राम से पुलिस की निगरानी में जोगिंद्रनगर पहुंची विवाहित महिला और साधु से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed