फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Missing person from Kanaid found outside Delhi bus stand

Mandi News: दिल्ली बस अड्डे के बाहर मिला कनैड़ का लापता व्यक्ति

Wed, 26 Jun 2024 04:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 26 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Missing person from Kanaid found outside Delhi bus stand
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के कनैड़ से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुआ वृद्ध मोहन लाल उर्फ पप्पू दिल्ली बस अड्डे के बाहर परिजनों को सही सलामत मिल गया है। इससे परिवार ने राहत की सांस ली है। पिता के सही सलामत मिलने पर बेटे साजन ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

मोहन लाल 21 जून को सुबह चार बजे रोजाना की तरह घर से कनैड़ स्थित दुकान के लिए निकला था, लेकिन दुकान नहीं पहुंचा और पैदल ही सुंदरनगर की तरफ चला गया था। हराबाग से एचआरटीसी की बस में सवार होकर वह चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से कुल्लू डिपो की बस में सवार होकर दिल्ली पहुंच गया था।
विज्ञापन

परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वह तीन दिन तक चंडीगढ़ और दिल्ली में मोहन लाल को ढूंढते रहे। सोमवार 24 जून शाम को परिजनों को मोहन लाल दिल्ली बस अड्डे के बाहर मिल गया। मोहन लाल के बेटे साजन ने बताया कि पिता सही सलामत है और परिवार के सदस्यों के साथ हैं। उन्होंने बताया पिता कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान रह रहे थे। इसी हालत में वह बिना बताए ही घर से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed