फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Minister Vikramaditya took a dig at the MP by describing tarring

Mandi News: मंत्री विक्रमादित्य ने टारिंग का बखान कर सांसद पर कसा तंज

Sun, 20 Apr 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Minister Vikramaditya took a dig at the MP by describing tarring
हरड़गलू पधर सड़क की टारिंग करते कर्मचारी। स्रोत विभाग
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर में हरड़गलू से पधर तक सड़क के चौड़ीकरण और टारिंग का कार्य शुरू होने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद का नाम लिखे बिना तंज कसा है। अपने ऑफिशियल पेज पर मंत्री ने तंज कसते लिखा कि बेगम साहिबा मंडी में केवल अपने बिजली के बिल का रोना रोती हैं और हम सदैव प्रदेश की सड़कों की बात करते हैं। मंडी जिले में सड़कों का विभाग की ओर से मेटलिंग और अपग्रेडेशन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5107.31 लाख में तीन सड़कों के कार्य किए जा रहे हैं। इनमें हरड़गलू से पधर, कटिंडी से झटिंगरी और नेरी डहुक से बहीधार घ्राण सड़कें शामिल हैं। क्षेत्र में नाबार्ड के तहत 527.05 लाख की अनुमानित लागत से थल्टुखोड़ से मढ़ सड़क का कार्य प्रगति पर है। साथ ही नाबार्ड के तहत कुफरी से दमेला सड़क पर 214.03 लाख के एक पुल का निर्माण भी प्रगति पर है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग पधर के अधिशासी अभियंता विनायक कश्यप ने बताया कि सड़क और पुलों के अतिरिक्त विभाग के माध्यम से विभिन्न सरकारी भवनों का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है। द्रंग में लगभग 49.24 लाख रुपये की लागत से आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर के भवन का निर्माण किया जा रहा है। 174.63 लाख रुपये से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल के भवन का निर्माण किया जा रहा है। 1086.18 लाख रुपये की लागत से आईटीआई पधर और 217.53 लाख रुपये से पुलिस स्टेशन पधर के भवन का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......


पुल न बनने से तीन विस क्षेत्रों के लोग परेशान
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कोटली के तहत कून-का तर में ब्यास में पुल न बनने से तीन विधानसभा क्षेत्रों जोगिंद्रनगर, द्रंग और मंडी सदर के लोग परेशान हैं। हिमाचल किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष कुशाल भारद्वाज, प्रकाश ठाकुर, रूप लाल ठाकुर, सुंदर सिंह, हिम्मत राम ठाकुर और पुन्नू राम ने कहा कि जनता की समस्या की फिक्र किसी को नहीं है। यहां 1990 के दशक में डबललेन ट्रैफिक ब्रिज बनाया था। 9 जुलाई 2023 को ब्यास में आई बाढ़ में पुल के बहने के बाद से जनता की समस्याओं को सुनने के लिए कोई गंभीर नहीं है। उन्होंने मांग की कि जब तक ट्रैफिक ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं होता तब तक पैदल चलने वाले पुल में लकड़ी बिछवाई जाए ताकि लोग आर पार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed