Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Milk cake and rasgulla samples were found to be adulterated.

Mandi News: मिल्क केक और रसगुल्ला का सैंपल निकला मिलावटी

Thu, 18 Dec 2025 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 18 Dec 2025 05:27 AM IST
विज्ञापन
Milk cake and rasgulla samples were found to be adulterated.
मंडी। त्योहारी सीजन के दौरान पनारसा से भरा मिल्क केक और रसगुल्ला का सैंपल मिलावटी निकला है। इसका खुलासा लैब रिपोर्ट में हुआ है। वहीं, सरकाघाट के पौंटा से भरे पैकेट बंद बूंदी व काजू कुकीज लैब रिपोर्ट में मिस ब्रांडेड बताए गए हैं। त्योहारी सीजन के दौरान भरे सैंपल तो मानकों पर खरा नहीं उतर पाए लेकिन मिठाई जरूर बिक गई।
विज्ञापन

पनारसा से भरे गए मिल्क केक और रसगुल्ला में मानक के अनुरूप मिल्क फैट नहीं पाया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इन मिठाइयों में दूध से प्राप्त फैट के स्थान पर दूसरा फैट इस्तेमाल किया गया था, जो कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।
विज्ञापन

इसी तरह सरकाघाट क्षेत्र से पौंटा ब्रांड के पैकेट बंद बूंदी और काजू कुकीज के सैंपल भी जांच में खरे नहीं उतर पाए। रिपोर्ट में सामने आया कि ये उत्पाद मिसब्रांडेड थे। पैकेट पर न तो सही बैच नंबर अंकित था और न ही निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट तथा अन्य जरूरी जानकारी स्पष्ट रूप से लिखी गई थी। खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत पैकेड फूड पर पूरी जानकारी देना अनिवार्य है ताकि उपभोक्ता उत्पाद की गुणवत्ता और वैधता को समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग अब चारों सैंपल मामलों में दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब तलब करेगा और आवश्यक कार्रवाई अमल पर लाएगा। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे त्योहारी खरीदारी के दौरान पैकेट बंद खाद्य पदार्थों पर लिखी जानकारी जरूर जांचें और किसी भी संदिग्ध उत्पाद की शिकायत तुरंत विभाग को दें। उधर, विभागीय सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि चारों मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed