{"_id":"68f14ab54da3219449023977","slug":"migrant-traders-again-reached-the-roof-of-indira-market-mandi-news-c-90-1-mnd1001-173363-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: इंदिरा मार्केट की छत पर फिर पहुंचे प्रवासी कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: इंदिरा मार्केट की छत पर फिर पहुंचे प्रवासी कारोबारी
Fri, 17 Oct 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
मंडी। दिवाली के उपलक्ष्य पर इंदिरा मार्केट की छत पर सामान बेचने के लिए स्थान उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे प्रवासी कारोबारियों की समस्या का तीसरे दिन वीरवार को भी कोई हल नहीं निकल पाया है।
वीरवार को एक बार फिर ये कारोबारी सुबह ही इंदिरा मार्केट की छत पर पहुंच गए। नगर निगम के कर्मचारियों ने पुलिस के सहयोग से उन्हें समझाया।
इसके बाद अपनी मांग को लेकर कारोबारी उपायुक्त व नगर निगम के आयुक्त कार्यालय में पहुंचे। दोपहर से सांय साढ़े पांच बजे तक कारोबारी नगर निगम कार्यालय में मौजूद रहे। नगर निगम आयुक्त को प्रवासियों ने अपना दुखड़ा सुनाया। प्रवासियों ने बताया कि नगर निगम की ओर से उन्हें लंबित तहबाजारी शुल्क की अदायगी के लिए नोटिस जारी किए हैं।
10 से 20 हजार तक इन लोगों का लंबित तहबाजारी शुल्क है। अगर त्योहारी सीजन में उन्हें सामान बेचने के लिए अदद स्थान नहीं मिलेगा तो वह कैसे लंबित तहबाजारी शुल्क की अदायगी कर सकेंगे। नगर निगम के आयुक्त के साथ लंबी बातचीत के बाद कोई निर्णय नहीं हो पाया।