फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MI and Friends XI teams reach the semi-finals

Mandi News: एमआई और फ्रेंड्स इलेवन की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

Mon, 05 Jan 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
MI and Friends XI teams reach the semi-finals
मंडी। पड्डल मैदान में खेली जा रही सतगुरु प्रताप सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में एमआई इलेवन ने प्रवेश कर लिया है। एमआई इलेवन ने गुटकर इलेवन को आठ रनों के अंतर से हराया। सोमवार को पहले खेलते हुए एमआई इलेवन टीम ने 94 रन बनाए। अजय ने 25 रन बनाए। गुटकर इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने दो, दिवांश, ओजस्वी एवं रवि ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

95 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैदान में उतरी गुटकर इलेवन की टीम पांच विकेट खोकर 86 रन ही बना पाई। गुटकर की तरफ से शिवम ने 28, उमेश ने 27 रन बनाए। एमआई की तरफ से अनिल ने दो विकेट लिए। इस तरह एमआई इलेवन ने आठ रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अगला क्वार्टर फाइनल फ्रेंड्स इलेवन और बाल बस्टर इलेवन के बीच हुआ। टॉस जीतकर बाल बस्टर टीम ने 117 रन बनाए। विशाल ने 30, कपिल ने 22 और शिल्पी ने 21 रन बनाए। फ्रेंड्स की तरफ से अर्जुन ने तीन और वरुण ने एक विकेट चटकाया। जवाब में फ्रेंड्स इलेवन की टीम ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की। फ्रेंड्स ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अर्जुन ने 39, अंकुश ने 28, हैप्पी ने 22 रन बनाए। बाल वस्टर टीम की तरफ से अर्जुन ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में एचआरटीसी एवं नैण तुंगा टीम के बीच मुकाबला हुआ। पहले खेलते हुए नैण तुंगा टीम ने निर्धारित ओवरों में 85 रन बनाए। निर्मल ने 40 रन बनाए। एचआरटीसी की तरफ से विशाल लक्की ने तीन एवं विशाल द्वितीय ने भी तीन विकेट लिए। एचआरटीसी ने नैण तुंगा को पांच विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। क्लब के महासचिव राजेंद्र राजा ने बताया कि प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed