फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Meritorious students of Palahota School received honor

Mandi News: पलाहोटा स्कूल के मेधावियों को मिला सम्मान

Thu, 25 Dec 2025 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Palahota School received honor
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलाहोटा में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल अनुसूचित जाति जन जाति विकास निगम के चेयरमैन लाल सिंह कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्कूल में मेधावी छात्रों को पुरस्कार भेंट का सम्मानित किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। मंच से सैनिक दीवान चंद ने भी देश भक्ति गीत पेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लाल सिंह कौशल ने कहा कि सरकार हर प्रदेश वासी को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने स्कूल के स्टेज के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। स्कूल की प्रधानाचार्य किरण चौधरी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने मुख्य अतिथि के समक्ष स्कूल में शिक्षकों के खाली पद भरने की मांग की है। इस दौरान स्कूल के एसएमसी के प्रधान देश राज ने स्वागत किया और स्कूल में शिक्षकों की कमी की मांग को पूरा करने और अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed