{"_id":"65f065c8ba40a599600cf0fc","slug":"meritorious-performers-honored-mandi-news-c-90-1-ssml1045-121668-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
बासा महाविद्यालय ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी )। बासा काॅलेज ने मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल ने शिरकत की। काॅलेज परिसर में पहुंचने पर काॅलेज प्रबंधन और छात्रों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर मंच पर मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों को काॅलेज प्रबंधन की तरफ से सम्मानित किया गया। काॅलेज प्राचार्य डॉ. पूर्ण चंद ठाकुर ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और मुख्यातिथि को काॅलेज की समस्याओं और मांगों से अवगत करवाया। इस अवसर पर काॅलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि ने छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरित किए। शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल छात्रों में अर्जुन, पंकज, बॉबी, ठाकर, कपीश, जतिन, डिकु, उमेश, भीष्म, अनिल, धीरज, भारत, चमन, हिमांशु, नूतन, आकाश, मोहित, पवन, अंकित, डिम्पल, दिनेश, ललित, इनेश, मनीष, विक्रांत, कमल, चित्रंजना, पूजा, यामिनी, आंचल, रितिका, हितन, अंकित, मुकेश और रोहन समेत अनेक छात्रों को मुख्यातिथि द्वारा पारितोषिक वितरित किए गए। इस मौके पर प्रवक्ता विजय ठाकुर, रत्न ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोनिवि चमन ठाकुर समेत अनेक लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कालेज के लिए उपायुक्त के माध्यम से दस लाख उपलब्ध करवाने और कालेज में रिक्त पदों को भरने के लिए सीएम से मामला उठाने की बात कही।